एक दिन में 194 मौतें, 3875 नए मरीज, करीब 85 हजार टेस्‍ट, जानें राज्‍यवार आंकड़े

एक दिन में 194 मौतें, 3875 नए मरीज, करीब 85 हजार टेस्‍ट, जानें राज्‍यवार आंकड़े

सुमन कुमार

मंगलवार का दिन कोरोना से लड़ाई में देश पर भारी पड़ा है। देश में एक दिन में सर्वाधिक 38 नए मामले दर्ज किए गए हैं जबकि 24 घंटे में 194 मौतें दर्ज हुई हैं। हालांकि नए मामलों में 1577 अकेले महाराष्‍ट्र में और कुल मौतों में 98 मौतें अकेले पश्चिम बंगाल में दर्ज हुई हैं। मगर महत्‍वपूर्ण बात ये हैं कि देश के 5 राज्‍य ऐसे रहे हैं जहां 300 से अधिक नए मरीज आए हैं जबकि एक राज्‍य ऐसा है जहां 300 से सिर्फ 4 मरीज कम आए हैं। यानी कमोबेश 6 राज्‍य में नए मरीजों का आंकड़ा 300 या उससे ऊपर रहा है।

देश में क्‍या है मरीजों की स्थिति

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार मंगलवार की शाम तक भारत में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 31967 पहुंच गई है। एक्‍ट‍िव पीड़‍ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 13160 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 1583 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना के कुल कन्‍‍‍‍‍फर्म 46711 मामले हो गए हैं।

आंकड़ों में देखें पिछले 24 घंटे का हाल

पिछले 24 घंटे के आंकड़े देखें तो देश भर में कोविड19 के 3875 नए मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में 1398 और मरीज कोरोना मुक्‍त घोषित किए गए हैं। इसी अवधि में 194 और मरीजों की कोरोना की वजह से मौत हो गई है। इसमें से अकेले पश्चिम बंगाल में 98 नई मौतें जुड़ी हैं। वैसे ये मौतें एक दिन में नहीं हुई हैं बल्कि कई दिन से सरकार ने इन आंकड़ों को रिपोर्ट ही नहीं किया था। सोमवार को पूरे देश में 2573 नए मरीज सामने आए थे।

देश में कितने टेस्‍ट

देश में कोरोना टेस्‍ट का आंकड़ा पिछले 24 घंटे में 85 हजार पर पहुंच गया है। सोमवार से मंगलवार के बीच देश में कुल 84 हजार 713 कोरोना टेस्‍ट हुए हैं। मंगलवार की सुबह तक देश में कुल टेस्‍ट का आंकड़ा 11 लाख 91 हजार 946 पर पहुंच गया है। इससे पिछले 24 घंटें में देश में करीब 61 हजार टेस्‍ट ही हो पाया था। जाहिर है कि टेस्‍ट की संख्‍या बढ़ने के साथ नए मरीजों की संख्‍या भी बढ़ रही है।

राज्‍यों का हाल

मंगलवार को सामने आए 3875 नए मरीजों में 1577 मरीज अकेले महाराष्‍ट्र में सामने आए हैं। इसके अलावा क्रमश: तमिलनाडु में 527, गुजरात में 376, दिल्‍ली में 349, मध्‍य प्रदेश में 307, बंगाल में 296, राजस्‍थान में 175, उत्‍तर प्रदेश में 117 और पंजाब में 131 मामले सामने आए हैं। इन सभी का योग 3858 होता है मगर इसमें से कुछ मामले पहले के भी हैं जिनकी रिपोर्ट राज्‍य सरकारों ने पहले नहीं की थी।

पढ़ें- कोरोना वायरस की हर जानकारी और मदद के लिए यहां देखें राज्यवार हेल्पलाइन नंबर

राज्य                             

कुल          

ठीक हो चुके       

मौतें      

आंध्र प्रदेश

1717

589

36

अंडमान-निकोबार 

33

32

0

अरुणाचल प्रदेश

1

1

0

असम

43

32

1

बिहार

529

130

4

चंडीगढ़ 

102

21

1

छत्तीसगढ़

58

36

0

दिल्ली

4898

1431

64

गोवा

7

7

0

गुजरात 

5804

1195

319

हरियाणा

517

254

6

हिमाचल प्रदेश 

41

38

1

जम्मू एवं कश्मीर 

726

303

8

झारखंड

115

27

3

कर्नाटक

659

324

28

केरल

500

462

4

लद्दाख

41

17

0

मध्य प्रदेश 

3049

1000

176

महाराष्ट्र 

14541

2465

583

मणिपुर

2

2

0

मेघालय

12

10

1

मिजोरम

1

0

0

ओडिशा

170

60

1

पुडुचेरी

9

6

0

पंजाब

1233

128

23

राजस्थान

3061

1394

77

तमिलनाडु

3550

1409

31

तेलांगना

1085

585

29

त्रिपुरा

29

2

0

उत्तराखंड

60

39

1

उत्तर प्रदेश 

2859

944

53

वेस्ट बंगाल

1259

218

133

भारत में कुल मामले

46711   

13161

1583

इसे भी पढ़ें-

त्वचा की दरारों से भी शरीर में जा सकता है कोरोना वायरस, हाथ धोने के लिए इन 5 बातों का रखें ध्यान

इजरायल ने कोरोना की वैक्सीन बनाने का दावा किया, ऐसे करेगी काम

क्या जूते व चप्पल से भी कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा है?

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।